बिछ गईं लाशें: 12 घंटे में 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, पसरा मातम

12 घंटे में 5 लोगों को उतारा मौत के घाट
राजकोट: गुजरात में दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना के बाद पूरा राज्य दहल गया है। गुजरात के राजकोट में घरेलू विवाद के कारण 12 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राजकोट के रूखड़िया क्रॉसिंग इलाके में यह घटना घटी है। इलाके में एक युवक ने शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी और उसके भाई की हत्या कर दी जबकि हमले में सास बुरी तरह घायल हो गई है।
रावण को हुआ कोरोना तो करवा दिया अस्पताल में भर्ती, वायरल वीडियो का सच जानने के लिए पढ़ें- स्टोरी
इसके बाद आरोपी ने जो किया वह जानकर रूह कांप जाएगी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को और अपने दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़ दिया और आग लगा ली। शुक्रवार सुबह आरोपी और दोनों बच्चों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
घर लौट रही पत्नी और मामा की हत्या
पुलिस ने बताया कि यह घटना राजकोट के जंक्शन इलाके में रूखड़िया पाड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी है। घटना के समय शाम के साढ़े चार बज रहे थे। थोराला इलाके में रहने वाले इमरान पठान ने महिला थाने में शिकायत करने के बाद घर वापस आ रही अपनी पत्नी नाजिया और उसकी मां फ़िरोज़ा को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। जब नाजिया के भाई नाजिर ने हस्तक्षेप करने की कोशिश, तो इमरान ने उस पर भी चाकू से बोल दिया। नाजिया और नाजिर की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं फिरोजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शर्मसार हुई यूपी: दुर्गा पूजा के बाद घर लौट रही युवती से गैंगरेप, जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान पठान ने इस घटना के बाद अपने दो बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की आखिरकार मौत हो गई। मरने वालों में हत्यारे इमरान के साथ उसके 7 और आठ साल के दो बच्चे भी शामिल है। इस एक घटना से पूरा परिवार तहस-नहस हो गया।
पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक इमरान और उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। इसके बारे में राजकोट जोन-2 के डीसीपी मनोहर सिंह ने जानकारी दी कि दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। लेकिन समाधान होने के बाद पत्नी पति के पास रहने के लिए आ गई थी। इसके बाद भी इमरान अपनी पत्नी को मारता पीटता था।
खुदकुशी नोट: पत्नी और दो बच्चों को गोली मारकर करली खुदकुशी, जानिए क्या था रहस्य
इसी सिलसिले नाजिया के मामा नाजिर पठान और मां फिराजा राजकोट आई हुई थी। वे अपनी बेटी नाजिया को रिक्शा में लेकर साथ ले जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आकर इमरान ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला बोल दिया।