भाजपा का गेम प्लान: बहुमत के लिए किसी भी तरह नौ सीटें लाएं, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा
भोपाल। इस बार भाजपा उन छह सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है, पिछले चुनाव में कांग्रेस को 10 हजार से कम वोटों से जीत मिली थी। इन सीटों पर भाजपा के वही प्रत्याशी हैं जो कांग्रेस से जीते थे। उन सात सीटों को पार्टी सेफ मान रही है, जो पिछले चुनाव में मौजूदा भाजपा प्रत्याशियों ने बतौर कांग्रेस 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थीं।
भाजपा का गणित
भाजपा के पास बहुमत के लिए 116 चाहिए जिनमें से अभी भी 107 सीटें हैं। भाजपा को बहुमत मे आने के लिए नौ सीट जीतनी होगी। भाजपा पहले ही निर्दलीय प्रदीप जायसवाल को खनिज निगम का अध्यक्ष बनाकर अपने साथ कर लिया और बाकी तीन निर्दलीय भी भाजपा साथ आते हैं तो पूरी तरह बहुमत में होगी।
ये पिछला चुनाव बड़े अंतर से जीते
सीट प्रत्याशी हार-जीत का अन्तर
डबरा इमरती देवी 57446
बदनावर राजवर्धनसिंह 41506
भांडेर रक्षा सिरोनिया 39896
बमौरी महेन्द्र सिंह सिसौदिया 27920
मेंहगांव ओपीएस भदौरिया 25814
सुरखी गोविन्द सिंह राजपूत 21418
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर 21044
इन छह सीट में था 10 हजार का अंतर
सीट प्रत्याशी हार-जीत का अन्तर
सुवासरा हरदीप सिंह डंग 350
मुंगावली बृजेन्द्र सिंह यादव 2136
सांवेर तुलसी सिलसवट 2945
अम्बाह कमलेश जाटव 7547
पोहरी सुरेश धाकड़ 7918
अशोक नगर जजपाल सिंह जज्जी 9730