दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने हरियाणा के खेल उपनिदेशक पद से दिया इस्तीफा, छोड़ी सरकारी नौकरी, जानिए वजह

बबीता फोगाट
चंडीगढ़: हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय दिग्गज महिला पहलवान दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने बुधवार को खेल उपनिदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। बबीता को इसी साल इस पद पर नियुक्त किया गया था। इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया है। खेल विभाग के प्रधान सचिव को बबीता ने अपना त्यागपत्र भेजा है।
युवती से गैंगरेप: बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए सहेली ने बुलाया था
पूर्व खिलाडिय़ों ने बबीता फौगाट पर सवाल भी उठाए कि राजनीतिक पार्टी से जुडऩे के कारण किसी खिलाड़ी को खेल से जुड़े पदों पर नियुक्ति देना गलत है। बबीता ने भाजपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। बबीता फौगाट अपने बयानों और ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रही हैं। पहले हरियाणा सरकार से टकराव के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उनको इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह अपने ट्वीट और सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहीं।